फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High speed again swallowed two lives

तेज रफ्तार ने फिर निगल ली दो लोगों की जान

Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
High speed again swallowed two lives
चंडीगढ़। सेक्टर 23/24 की डिवाइडिंग रोड के पास एक तेज रफ्तार वरना कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा इतना जबरदस्त कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार से बमुश्किल दोनों घायलों को बाहर निकालकर पीजीआई पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सिरसा निवासी पंकेश (24) को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी अभिषेक का इलाज चल रहा है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सेक्टर 23/24 डिवाइडिंग रोड के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे की है। वरना कार (एचआर51 एआर 1205) सेक्टर 25 की ओर जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होेकर पहले डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार ज्यादा तेज होने की वजह से हादसा हुआ है। कार में दो युवक सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पंकेश गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता था। वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि घटनास्थल से बीयर की बोतलें भी बरामद हुईं हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पंकेश के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बॉक्स
मोबाइल पर कर रहा था बात, मजदूर को ट्रक ने कुचला
सेक्टर 26 स्थित ट्रांसपोर्ट पार्किंग के पास ट्रक बैक करने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट एरिया निवासी रामेश्वर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने हमीरपुर निवासी आरोपी ट्रक चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रामेश्वर सेक्टर 26 में रहकर मजदूरी का काम करता था। हादसे के वक्त वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान वह ट्रक के चपेट में आ गया। बता दें कि इससे पहले भी ट्रांसपोर्ट पार्किंग में ट्रक द्वारा कुचले जाने पर मजदूर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed