{"_id":"5a27d0064f1c1bd1408bb4c6","slug":"high-security-ragistration-plate-by-chandigarh-rla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पर्ची कटवाएं, अगले 3 दिन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पर्ची कटवाएं, अगले 3 दिन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
vip number
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पर्ची कटवाइए, रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से अब तीन दिन में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगा दी जाएगी। आरएलए में दो दिसंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के काउंटर मई 2016 में बंद हो गए थे।
ये 2 दिसंबर को दोबारा लगना शुरू हो गए हैं। अब आरएलए की सेक्टर-17, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर-42 स्पोर्ट्स ग्राउंड स्थित यूनिट में पर्ची तीन दिन में मिल जाएगी। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगने के कारण वाहन मालिकों को अलग नंबर लगाने पड़ते थे।
आरएलए ने वाहनों पर तीन दिन के भीतर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने की तैयारी कर ली है। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि एचएसआरपी लगाने का ठेका एक कंपनी को दे दिया गया है। एचएसआरपी काउंटर से पर्ची कटने के बाद सभी नंबरों को तीन से पांच दिन के अंदर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट सेक्टर-42, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-18 एसटीए दफ्तर में लगाई जाएगी। इसके लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोग तीनों काउंटर से पर्ची जाकर कटवा सकते हैं।