फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high-profile apna ghar case, panchkula news

अपना घर मामला: संस्था से बच्चा गोद लेने वाले गवाह के बयान दर्ज

Thu, 09 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
high-profile apna ghar case, panchkula news
sdf - फोटो : Demo Pic
रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मुख्य आरोपी जसवंती देवी सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मंगलवार को एक गवाह के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में अब तक कुल 89 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने बताया कि सुनवाई में सुरेंदर ढाका नाम के एक गवाह के बयान दर्ज हुए। गवाह ने अपना घर संस्था से बच्चा गोद लिया था। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी। गौरतलब है कि 8 मई 2012 को अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन


यह कार्रवाई यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी। छापे के बाद अपना घर की संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ, देह व्यापार, शोषण, मारपीट व मानव तस्करी के  मामले दर्ज किए गए थे। हरियाणा पुलिस की शुरुआती जांच के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed