{"_id":"6a08de18216bd2e1870f5914","slug":"high-court-warrant-officer-raids-police-station-in-suraj-murder-case-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1022306-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सूरज हत्याकांड में पुलिस चौकी पर हाईकोर्ट के वारंट ऑफिसर की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सूरज हत्याकांड में पुलिस चौकी पर हाईकोर्ट के वारंट ऑफिसर की रेड
विज्ञापन
चंडीगढ़। दड़वा में हुए सूरज हत्याकांड में गिरफ्तार पांच नाबालिग आरोपियों को लेकर शनिवार देर रात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वारंट ऑफिसर ने पुलिस चौकी में छापेमारी की। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर नाबालिगों को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है।
परिवारों का कहना है कि पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लेने के बाद निर्धारित 24 घंटे के भीतर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश नहीं किया। शिकायत मिलने के बाद वारंट ऑफिसर देर रात पुलिस चौकी पहुंचे और हिरासत से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच शुरू की।
खबर लिखे जाने तक वारंट ऑफिसर पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रहे थे और पुलिस अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही थी। गौरतलब है कि मंगलवार शाम दड़वा में 20 वर्षीय सूरज की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया था। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।