फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court taken tough stand regarding fugitives not being caught for years

Chandigarh: भगोड़ों की धरपकड़ न होने पर हाईकोर्ट सख्त, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर करेंगे प्रयासों की निगरानी

Sat, 27 Jan 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने तीनों राज्यों की अदालतों को आदेश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि किसी आरोपी को भगोड़ा घोषित करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को रोका न जाए। पुलिस ने एक निश्चित अंतराल के बाद आरोपी की धरपकड़ को लेकर रिपोर्ट ली जाए और उसकी चल व अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाने का आदेश दिया जाए।

विज्ञापन
High Court taken tough stand regarding fugitives not being caught for years
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वर्षों तक भगोड़ों की धरपकड़ न होने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के डीजीपी को पुलिस के प्रयास की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के सामने अमृतसर का एक मामला पहुंचा था जहां आरोपी 15 साल से भगोड़ा घोषित था। उसके पकड़ने का कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ था। यहां तक कि तय प्रक्रिया के तहत उसकी संपत्ति कुर्क करने का भी प्रयास नहीं किया गया था। इस मामले का दायरा बढ़ाते हुए अब हाईकोर्ट ने अपने आदेश में तीनों डीजीपी को कहा है कि एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन हो और इस कमेटी को सभी जिलों के एसएसपी/एसपी हर तीन माह में उनके क्षेत्राधिकार के भगोड़ों को पकड़ने के लिए किए गए प्रयासों का ब्योरा भेजेंगे।
विज्ञापन


पुलिस किसी भी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, क्रेडिट कार्ड की फोटो, बिजली का बिल आदि दस्तावेजों में से कोई 2 दस्तावेज अपने पास रखेगी। मजिस्ट्रेट/अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि हाईकोर्ट के जारी आदेश का पुलिस पालन करे और अदालतें भी भगोड़ों को लेकर सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रमेश चंद्र गुप्ता मामले में जारी निर्देशों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने तीनों राज्यों की अदालतों को आदेश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि किसी आरोपी को भगोड़ा घोषित करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को रोका न जाए। पुलिस ने एक निश्चित अंतराल के बाद आरोपी की धरपकड़ को लेकर रिपोर्ट ली जाए और उसकी चल व अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाने का आदेश दिया जाए। इसके बाद तय प्रक्रिया का पालन करते हुए संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया जाए। 


इसके साथ ही हाईकोर्ट ने अदालतों को यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि यदि आरोपी विदेश में है तो एंबेसी के माध्यम से उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए। साथ ही भगोड़ा घोषित करने के लिए शिकायत देने वाले को आरोपी का मोबाइल नंबर व पता शिकायत के साथ अनिवार्य रूप से सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस आदेश की प्रति हरियाण, पंजाब व चंडीगढ़ के डीजीपी व सभी अदालतों को भेजने का आदेश दिया है ताकि इन निर्देशों का पालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed