फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court summons reply from Punjab government, tell what action was taken in post matric scam

Chandigarh: हाई कोर्ट का पंजाब सरकार से जवाब तलब, पोस्ट मैट्रिक घोटाले में क्या कार्रवाई हुई बताए

Tue, 25 Apr 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने इसके लिए मार्च 2019 में तीन किस्तों में 303.92 करोड़ रुपये जारी किए थे और ट्रेजरी एक्सपेंडिचर रिपोर्ट के अनुसार विभाग 248.11 करोड़ रुपये निकलवा चुका था। राशि निकालने के बाद खाते में 55.81 करोड़ बचे थे जिसे बाद में 2015-16 और 2016-17 के विद्यार्थियों के मेंटेनेंस अलाउंस के नाम पर निकाला गया।

विज्ञापन
High court summons reply from Punjab government, tell what action was taken in post matric scam
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अनुसूचित जाति वर्ग के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के करोड़ों के घोटाले मामले में पंजाब सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की है यह जानकारी हाईकोर्ट ने तलब कर ली है। चंडीगढ़ के सतबीर सिंह वालिया ने एडवोकेट फेरी सोफत के जरिये जनहित याचिका में हाईकोर्ट को बताया है कि पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप के जरिये केंद्र सरकार अनुसचित जाति, पिछड़े वर्ग आदि के होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप जारी करती है। यह राशि राज्य सरकार के जरिये जारी की जाती है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए आई राशि को जारी करने से जुड़े दस्तावेज न होने का आरोप
केंद्र सरकार ने इसके लिए मार्च 2019 में तीन किस्तों में 303.92 करोड़ रुपये जारी किए थे और ट्रेजरी एक्सपेंडिचर रिपोर्ट के अनुसार विभाग 248.11 करोड़ रुपये निकलवा चुका था। राशि निकालने के बाद खाते में 55.81 करोड़ बचे थे जिसे बाद में 2015-16 और 2016-17 के विद्यार्थियों के मेंटेनेंस अलाउंस के नाम पर निकाला गया। जो 248.11 करोड़ निकले गए थे, उनमें से ट्रेजरी विभाग को काफी मशक्कत के बाद भी 39 करोड़ रुपये से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन


मामले की सीबीआई जांच की याचिकाकर्ता ने मांग की
याचिकाकर्ता का कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों ने ही बिना कोई मामला दर्ज किए जांच शुरू कर दी है। साफ है कि इस पूरे मामले में सही जांच नहीं की जा रही, लिहाजा इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की याचिकाकर्ता ने मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed