{"_id":"62e92deb4428ed683b2fbfc7","slug":"high-court-said-investigation-should-be-completed-in-180-days-in-ndps-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने कहा: NDPS के मामलों में 180 दिन में पूरी हो जांच, तीनों प्रदेशों के DGP सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने कहा: NDPS के मामलों में 180 दिन में पूरी हो जांच, तीनों प्रदेशों के DGP सुनिश्चित करें
Tue, 02 Aug 2022 07:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:32 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में कोर्ट की अनुमति के बाद ही जांच पूरा करने के समय को बढ़ाया जा सकता है। पर्याप्त साधन मौजूद होने के बावजूद जांच पूरी होने में देरी को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीपीएस के एक मामले में सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के डीजीपी को एनडीपीएस के मामलों की जांच 180 दिन में पूरी हो यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। फतेहाबाद की अदालत ने जांच समय पर पूरी न होने की दलील देते हुए जमानत की मांग को लेकर दाखिल याचिका को अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन
इसके खिलाफ फतेहाबाद के याचिकाकर्ता जसविंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में याची के पास से कामर्शियल मात्रा में नशे की सामग्री की बरामदगी का आरोप है। ऐसे में उसकी मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है जहां जांच समय पर पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे में हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के डीजीपी को आदेश दिया है कि जांच तय समय पर पूरी होना सुनिश्चित किया जाए। कोर्ट ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में कोर्ट की अनुमति के बाद ही जांच पूरा करने के समय को बढ़ाया जा सकता है। पर्याप्त साधन मौजूद होने के बावजूद जांच पूरी होने में देरी को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन