{"_id":"ef10f57ffca2c465dd6b4a11eec9b3d5","slug":"high-court-order-encroachment-removed-from-shastri-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"असर: शास्त्री मार्केट से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असर: शास्त्री मार्केट से हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता शास्त्री मार्केट में तो सक्रिय रहा, लेकिन सेक्टर-19 सदर बाजार में पहले जैसा ही नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटने के बाद शास्त्री मार्केट मंगलवार को बदला-बदला दिखाई दिया। शास्त्री मार्केट की पार्किंग में अवैध कब्जों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को निगम के इंफोर्समेंट विंग ने सक्रियता दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया। इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर अतिक्रमण करनेवालों की रिकार्डिंग भी की।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही सामान हटा लिया। ऐसा नजारा रात नौ बजे तक चलता रहा।
वहीं, सेक्टर-19 के सदर बाजार में अतिक्रमण पहले ही जैसा रहा। मार्केट की पार्किंग के अलावा दुकानों की गलियों की दीवारों पर भी लोगों ने दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
शास्त्री मार्केट में आठ इंस्पेक्टर लगाए...
सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग के 17 इंस्पेक्टरों में से आठ इंस्पेक्टरों की ड्यूटी अकेले यहां लगाई गई। साथ ही तीस लेबर भी मौजूद रहे।
इंफोर्समेंट विंग के सुपरिंटेंडेंट कश्मीरा सिंह ने बताया कि शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 चालान काटे गए, जिसमें 35 शास्त्री मार्केट के हैं।
उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टरों की ड्यूटी अब दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक यहां लगा दी गई है। शास्त्री मार्केट के अलावा अन्य जगहों पर सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक ही रहेगी। कश्मीरा सिंह ने कहा कि सख्ती बरकरार रहेगी।