फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high court Hearing on illegal construction near chandigarh airport

बीच सुनवाई डीसी को हाईकोर्ट ने बुलाया, कहा- जब अवैध निर्माण हो रहे थे, तो क्या अफसर सो रहे थे

Wed, 17 Oct 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
high court Hearing on illegal construction near chandigarh airport
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

एयरपोर्ट के 100 मीटर के दायरे में अवैध निर्माणों को लेकर अधिकारी आंखें बंद कर बैठे थे और जैसे ही कोर्ट ने संज्ञान लिया अचानक नींद टूटी और मनमाने तरीके से कार्रवाई शुरू कर दी गई। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जरूरी है लेकिन ऐसा करते हुए किसी के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को एयरपोर्ट के 100 मीटर दायरे में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए महज 6 घंटे का नोटिस देकर कार्रवाई करने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बहलाना गांव के निवासियों ने बताया कि कोर्ट के आदेश में निर्माण गिराने से जुड़ा कुछ भी नहीं था लेकिन कोर्ट का सहारा लेते हुए निर्माण गिराने के नोटिस जारी कर दिए गए। हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रवैया अपनाते हुए डीसी को तलब कर लिया। डीसी ने कोर्ट में हाजिर होकर बताया कि यह नोटिस उन्होंने वर्क ऑफ डिफेंस एक्ट या पेरीफेरी एक्ट के तहत नहीं बल्कि अपनी शक्तियों का प्रयोग कर दिए थे, जिसे वापस लेने का फैसला ले लिया गया है।
विज्ञापन


 अब गलती में सुधार कर नए सिरे से नोटिस जारी किए जाएंगे और पर्याप्त मौका देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाए लेकिन इसमें भी कानून का पालन जरूरी है। यदि अवैध निर्माण नहीं है तो एक इंच भूमि का निर्माण भी नहीं गिरना चाहिए। यदि कोर्ट के संज्ञान में आया कि ऐसा कुछ हुआ है तो इसके लिए दोषी अधिकारी को अपनी जेब से भुगतान करने के लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि जब निर्माण हो रहे थे तो प्रशासन और अधिकारी कहां थे। क्या तब आंखें मूंदे बैठे थे और कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद अचानक नींद टूट गई और याद आया कि कार्रवाई करनी है। कार्रवाई की ऐसी धुन लगी कि नियम कायदों को ताक पर रखकर किसी भी निर्माण को तोड़ने को तैयार हो गए और वह भी सिर्फ 6 घंटे का नोटिस देकर।


 इस दौरान एमसी जीरकपुर ने बताया कि उन्होंने अभी तक 91 अवैध निर्माण गिराए हैं और ऐसे कुल 346 की पहचान की गई थी। अभी कुल 265 अवैध निर्माणों को गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई के लिए समय दिए जाने की अपील की गई। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि जो भी कार्य हो वह पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करके होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed