फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court gives time till September 30 to PGI to fill the vacant posts

Haryana: हाईकोर्ट ने कहा- पीजीआई पर पूरे उत्तर भारत के मरीजों का बोझ, रिक्त पद घटा देंगे प्रभावशीलता

Wed, 06 Mar 2024 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ पर पूरे उत्तर भारत का बोझ है। ऐसे में रिक्त पदों का भरना बेहद जरूरी है। हाईकोर्ट ने रिक्त पदों को भरने की खातिर पीजीआई को 30 सितंबर तक मोहलत दी है।

विज्ञापन
High Court gives time till September 30 to PGI to fill the vacant posts
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टरों के रिक्त पदों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पीजीआई पर पूरे उत्तर भारत का बोझ है और अगर पद इस प्रकार से रिक्त रहेंगे तो यह संस्थान की प्रभावशीलता को घटा देगा। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने पीजीआई चंडीगढ़ को 30 सितंबर 2024 तक की मोहलत देते हुए रिक्त पदों को भरने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने रिक्त पदों पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी। पिछली सुनवाई पर पीजीआई ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए बताया था कि संस्थान में न सिर्फ चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा बल्कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश तक से मरीज इलाज को आते हैं। ऐसे में पीजीआई चंडीगढ़ पर मरीजों का बोझ काफी बढ़ गया है। हाईकोर्ट ने पीजीआई चंडीगढ़ से डॉक्टरों व शिक्षकों के रिक्त पदों की वर्तमान स्थिति के बारे में स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली थी।
विज्ञापन


अब पीजीआई ने जवाब दाखिल करते हुए बताया कि डॉक्टरों के 732 में से 167 पद रिक्त हैं। फरवरी में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 124 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया कि प्रोफेसर के 70 पदों में से 29 पदों भरे हुए हैं और 41 रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए इन्हें डाउन ग्रेड करके असिस्टेंट प्रोफेसर में तब्दील करने का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में रखा गया था लेकिन मंजूर नहीं हो सका। फिलहाल इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि पीजीआई इन पदों को भरने के लिए कदम उठा रहा है और नियुक्ति प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। पीजीआई पर उत्तर भारत का बोझ है और ऐसे में पूरी शक्ति से काम करने के लिए सभी पदों का भरना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed