{"_id":"3ecc79af792c1f8d67cf6651f8d5b0f2","slug":"high-court-decree-pmet-examination-will-not-be-held-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमईटी परीक्षा पर हाईकोर्ट का सख्त फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमईटी परीक्षा पर हाईकोर्ट का सख्त फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ की ओर से पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए अप्रैल महीने में आयोजित परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं होगी।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस आरके जैन ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि इतने बड़े पैमाने पर हुई परीक्षा को दोबारा कराने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
बेंच ने यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि पांच प्रश्नों के समान अंक देकर पीएमईटी परीक्षा की ताजा मेरिट तैयार की जाए। हालांकि परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र ले जाने पर प्रतिबंध के यूनिवर्सिटी के फैसले को हाईकोर्ट ने गलत करार दिया है।
विज्ञापन
कहा कि आल इंडिया पीएमईटी परीक्षा आयोजित कराते वक्त सीबीएसई तक भी प्रश्नपत्र साथ ले जाने की इजाजत देती है। हाईकोर्ट ने कहा कि यूनिवर्सिटी को नियमों में बदलाव कर भविष्य में प्रश्नपत्र ले जाने की व्यवस्था बनानी होगी। साथ ही उत्तर वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे ताकि परीक्षार्थी प्रश्नों के साथ अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
निजी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को खारिज
इस मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की ओर से निजी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने पैरवी के दौरान पांच प्रश्नों में गड़बड़ी स्वीकार की थी।
हाईकोर्ट ने इन्हीं पांच प्रश्नों के समान अंक देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा के लिए किए प्रबंधों पर हाईकोर्ट ने संतुष्टि प्रगट की है।