{"_id":"f258ae6018fdad9af25b87ed16d9b4d4","slug":"high-court-bar-association-election-counting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए प्रधान कौन, फैसला आज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए प्रधान कौन, फैसला आज?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Apr 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान वीरवार शाम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इस दौरान हाईकोर्ट के 80 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शुक्रवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वीरवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष अनमोल रतन सिद्धू के मुकाबले में रंजन लखनपाल मैदान में हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के अलावा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए भी मतदान किया गया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में से सात सदस्य वे चुने जाएंगे। जिन्हें हाईकोर्ट में बतौर वकील 10 वर्ष से अधिक का अनुभव होगा। अध्यक्ष पद के लिए रंजन लखनपाल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अनमोल रतन सिंह सिद्धू चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के कुल 3647 मतदाताओं में से 2907 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। सुबह 10 बजे से शुरु हुए मतदान में दोपहर तक भारी संख्या में मतदान के लिए आ चुके थे। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक हुआ।