फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High command will decide the leader of Congress Legislature Party

Haryana: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं हुआ फैसला, अब हाईकमान तय करेगा विधायक दल का नेता

Sat, 19 Oct 2024 03:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 03:28 AM IST
सार

विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने पर्यवेक्षक टीएस सिंहदेव, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा व वरिष्ठ नेता अजय माकन को भेजा था। चारों नेताओं ने पहले सभी विधायकों के साथ सामूहिक बैठक की। इसके बाद बंद कमरे में वन-टू-वन बात की। 

विज्ञापन
High command will decide the leader of Congress Legislature Party
कांग्रेस की बैठक में माैजूद चारों केंद्रीय पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता (सीएलपी) चुनने को लेकर फैसला नहीं हो पाया। चार केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सभी 37 विधायकों से एक-एक करके बात की और उनकी राय जानी। आखिर में एक लाइन का प्रस्ताव पास करके सीएलपी लीडर तय करने का फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही यह प्रस्ताव रखा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने इसका अनुमोदन किया। पर्यवेक्षक अब इस प्रस्ताव और विधायकों की राय की रिपोर्ट बंद लिफाफे में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपेंगे। इसके बाद नेतृत्व की ओर से ही सीएलपी लीडर का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि सभी विधायकों से सीएलपी के लिए तीन-तीन नाम पूछे गए। 30 से अधिक विधायकों ने हुड्डा को दोबारा से विधायक दल का नेता बनाने की बात कही है। वहीं, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक विधायकों ने पूर्व डिप्टी सीएम व पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम आगे किया है। बैठक को लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि विधायकों के साथ हुई रायशुमारी को पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पहले हुड्डा की लंच डिप्लोमेसी

विधायक दल की बैठक से पहले हुड्डा ने सेक्टर-7 स्थित अपने सरकारी आवास पर विधायकों के साथ लंच किया। लंच में हुड्डा के अलावा 32 विधायक मौजूद रहे। खास बात यह रही कि दिल्ली बैठक में 31 विधायक पहुंचे थे और चंडीगढ़ में इनकी संख्या 32 हो गई। एससी सीटों पर जीतने वाले सभी विधायक लंच में मौजूद रहे। सैलजा समर्थक चार विधायकों ने दूरी बनाए रखी।

हुड्डा या फिर गीता भुक्कल

भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर सीएलपी बन सकते हैं। अगर विरोधी खेमे ने इसका विरोध किया और हाईकमान ने नया सीएलपी देने का फैसला लिया तो हुड्डा खेमा गीता भुक्कल का नाम आगे कर सकता है। चूंकि कुमारी सैलजा को फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनाने की अटकलें चल रही हैं, ऐसे में अगर गीता भुक्कल सीएलपी लीडर होंगी तो सैलजा प्रदेशाध्यक्ष नहीं बन पाएंगी, क्योंकि सीएलपी व प्रदेशाध्यक्ष दोनों दलित नहीं बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed