{"_id":"cd84bf78bc7b66daf8c082fb939661cd","slug":"high-charges-payment-for-vehicle-ownership-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की ऑनरशिप ट्रांसफर कराना होगा महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की ऑनरशिप ट्रांसफर कराना होगा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Sep 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी में वाहनों की ऑनरशिप को ट्रांसफर कराना 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। यूटी के परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड दो पहिया वाहनों की ऑनरशिप को ट्रांसफर कराने के लिए अब लोगों को 250 रुपये ट्रांसफर फीस देनी होगी।
विज्ञापन
जबकि चार पहिया वाहन चालकों को ओनरशिप ट्रांसफर कराने के लिए 3 हजार रुपये ट्रांसफर फीस देनी होगी। इसके साथ ही 200 रुपये स्मार्ट कार्ड की फीस अलग से देनी होगी। अभी तक चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड वाहनों की ओनरशिप की ट्रांसफर फीस 230 से 350 रुपये थी। ऐसे में चार पहिया वाहनों की ट्रांसफर फीस लगभग दस गुणा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि परिवहन विभाग ने दूसरे राज्यों के वाहनों की चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन को भी महंगा किया है। दूसरे राज्यों के वाहन चालकों को अब चंडीगढ़ में अपने वाहनों की रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन की इंश्योरेंस वैल्यू के हिसाब से रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। दो पहिया वाहनों के लिए तीन और चार पहिया वाहनों के लिए दो स्लैब बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कैश वैन, मोबाइल कैंटीन का रजिस्ट्रेशन भी महंगा
यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में स्पष्ट है कि कैश वैन, मोबाइल कैंटीन, अर्थ मूविंग व्हीकल, रिकवरी व्हीकल, ब्रेक डाउन वैन, क्रेन, लोडर टो ट्रक, ट्री ट्रिमिंग व्हीकल को चंडीगढ़ में रजिस्टर कराने के लिए वाहन की कीमत का 6 फीसदी रोड टैक्स एक बार देना होगा। अभी तक इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन का अलग से उल्लेख नहीं था।