फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High alert on Delhi, Amritsar and Mumbai airports

देश के कई एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आतंकियों के निशाने पर, हाईअलर्ट जारी

Mon, 08 Jan 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 08 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
High alert on Delhi, Amritsar and Mumbai airports
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली, अमृतसर, मुंबई समेत कई हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पाक समर्थित आतंकियों के निशाने पर हैं। यही वजह है कि इन हवाई अड्डों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात हाई अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सरहद पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) कमांडेंट धर्मवीर यादव की अगुवाई में सुरक्षा का चक्र तैयार किया गया है। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार डॉग स्क्वॉयड समेत चार चरणों में चेकिंग की जाने लगी है। एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले हर यात्री और उसके साथ पहुंचने वाले परिजनों व उनके सामान की स्निफर डॉग से चेकिंग के बाद आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज सूर्या लगातार सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स व सीआईएसएफ के साथ बात कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं, तो वहीं पंजाब पुलिस ने भी एयरपोर्ट के बाहर सिक्योरिटी का मोर्चा संभाल लिया है। एयरपोर्ट को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर पंजाब पुलिस ने नाकेबंदी करके सील कर दिया है। एयरपोर्ट के आसपास सड़कों पर कमांडोज लगाए हैं। एयरपोर्ट आने वाले हरेक वाहनों की चार चरणों में चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट परिसर के अंदर तथा आसपास के इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। सिक्योरिटी सिस्टम को लगातार रिव्यू किया जा रहा है। विशेष आपरेशन के तहत किसी भी आपात स्थिति से निपटने को सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं।

सरहद पर बढ़ी चौकसी, बना सुरक्षा चक्रव्यूह

High alert on Delhi, Amritsar and Mumbai airports
terrorist
आतंकी हाईजेक कर सकते हैं जहाज, एयरपोर्ट को बना सकते हैं निशाना
खुफिया विभाग की रिपोर्ट है कि आतंकी जहाज को हाईजेक कर सकते हैं या फिर एयरपोर्ट को निशाना बना सकते हैं। आतंकी ट्रेनों को भी निशाना बना सकते हैं और रेलवे स्टेशनों को भी। आतंकियों को पाक पनाह दे रहा है। वहीं से साजिशें रची जा रही हैं। पंजाब में कांग्रेस सरकार व केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ बगावत हो इसके लिए माहौल को देशद्रोही ताकतें खराब करना चाहती हैं।

सरहद पर बढ़ी चौकसी, बना सुरक्षा चक्रव्यूह
सरहद पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। हाई अलर्ट के मद्देनजर रिट्रीट देखने वाले पर्यटकों की चार चरणों में चेकिंग की जा रही है। कंटीली तारों के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। बीएसएफ, पंजाब पुलिस मिलकर पाक से सटे गांवों में सर्च अभियान चला रही है। कंटीली तारों के उस पार जिन किसानों की खेती है उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सरहद के दो किलोमीटर तक बाहरी व्यक्ति की नो एंट्री
सरहद के दो किलोमीटर तक रात आठ बजे के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति की बिना कारण मौजूदगी उसे जेल पहुंचा सकती है। सरहद पर रात आठ बजे तक 250 मीटर तक कर्फ्यू लगा दिया जाता है। जबकि दो किलोमीटर के दायरे में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है, अगर उस व्यक्ति का उस इलाके से कोई संबंध नहीं है, तो उसके खिलाफ पुलिस विशेष अधिकारों के हनन में मामला दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed