{"_id":"5be0772abdec2269a642bdf9","slug":"high-alert-in-punjab-in-festivals-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारों को लेकर पंजाब में जारी हुआ हाई अलर्ट, सीएम ने कानून-व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहारों को लेकर पंजाब में जारी हुआ हाई अलर्ट, सीएम ने कानून-व्यवस्था का लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कट्टरपंथियों की हाल की गतिविधियों के मद्देनजर दिवाली पर पुलिस को अति चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने ये निर्देश जारी किए। मीटिंग में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, डीजीपी सुरेश अरोड़ा और डीजीपी (इंटेलिजेंस) दिनकर गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
डीजीपी ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी और राज्य की घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने 3-4 नवंबर को पंजाब पुलिस की तरफ से एजीएच के आतंकवादी गिरोह को खत्म किए जाने बारे भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। कैप्टन ने भीड़भाड़ वाले बाजारों आदि और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सख्त सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को हुक्म दिए।
विज्ञापन
उन्होंने दिवाली के दौरान उच्च सुरक्षा इस्तेमाल करने के लिए सभी पुलिस मुलाजिमों को वापस बुलाने के लिए भी डीजीपी से कहा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पैदा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए दीवाली पूरी तरह सुरक्षित बनाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन