{"_id":"6a00d16f026b44472504d844","slug":"hi-tech-think-tank-centre-for-defence-students-opens-at-pggc-11-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1016667-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में डिफेंस छात्रों के लिए हाईटेक थिंक टैंक सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में डिफेंस छात्रों के लिए हाईटेक थिंक टैंक सेंटर शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के पीजी गवर्नमेंट कॉलेज में डिफेंस स्टडीज के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान सेतु थिंक टैंक इंफॉर्मेशन सेंटर-कम-हाइब्रिड लाइब्रेरी शुरू की गई है। रविवार को इसका उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी ने किया। मनीष तिवारी ने कहा कि आज युवाओं को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय रिसर्च, रणनीतिक सोच और राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर विद्यार्थियों को डिफेंस क्षेत्र को बेहतर तरीके से समझने और नई दिशा देने में मदद करेगा। यह परियोजना एमपीलैड फंड के तहत तैयार की गई है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार सेंटर में डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, रिसर्च सामग्री और ग्रुप डिस्कशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां एक आधुनिक स्टूडियो भी बनाया गया है, जहां विद्यार्थी सेना और डिफेंस अधिकारियों के साथ पॉडकास्ट और बातचीत कर सकेंगे। कॉलेज में समय-समय पर राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीति और सरकारी नीतियों से जुड़े सेमिनार व वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि यह सेंटर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।