फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Here's how the interview will be the recruitment of police constables in Haryana, read schedule

जानिए कब होंगे हरियाणा पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के इंटरव्यू, पढ़ें शेड्यूल

Sun, 11 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Here's how the interview will be the recruitment of police constables in Haryana, read schedule
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती मामले में फिजिकल टैस्ट के परिणाम में अनियमित्ताओं को लेकर दाखिल अपील पर हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में अंडर टेकिंग दिया है कि 19 जनवरी तक वे इंटरव्यू प्रक्रिया आरंभ नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


सरकार के इस आश्वासन के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई को 19 जनवरी तक के लिए टाल दिया। मामले में आवेदकों की ओर से सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दाखिल की गई थी। 
विज्ञापन


याची ने कहा कि सिंगल बेंच ने सभी याचिकाओं में फिजिकल टैस्ट को लेकर दर्ज की गई आपत्तियों पर मेरिट के आधार पर फैसला नहीं दिया है। एक याचिका को टैस्ट के तौर पर लिया गया था और इसके बाद अन्य याचिकाएं खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में सौंपी अंडरटेकिंग

Here's how the interview will be the recruitment of police constables in Haryana, read schedule
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic

डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगाते हुए याचियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने की छूट दे दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने वीडियोग्राफी देखने की याची की छूट दी थी।

हाईकोर्ट में जब इस बारे में रिकार्ड पेश किया गया तो आगे बहस के लिए समय मांगा गया। इसपर याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इसी बीच इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और ऐसा हुआ तो याची का हक उसे कैसे मिलेगा। 

इसके बाद हरियाणा सरकार ने कोर्ट में आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई तक इंटरव्यू की प्रक्रिया को आयोजित नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए टाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed