{"_id":"584163af4f1c1b626bde6a56","slug":"hemkund-express-train-saved-to-derail-on-pathankot-jammutavi-rail-track-due-to-railway-eamployee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी की बहादुरी से बचा पठानकोट-जम्मू के बीच ट्रेन हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी की बहादुरी से बचा पठानकोट-जम्मू के बीच ट्रेन हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 03 Dec 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-जम्मूतवी सेक्शन के बीच कानुपर जैसा हादसा होते-होते बच गया। रेली कर्मी की बहादुरी ने हजारों जानें बचा लीं। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है।
पठानकोट-जम्मूतवी सेक्शन के बीच सीमावर्ती रेलवे स्टेशन सांबा के पास शुक्रवार सुबह सवा चार बजे रेल पटरी टूटी हुई मिली। वहीं से थोड़ी देर बाद हेमकुंड एक्सप्रेस गुजरनी थी, जिसे पीछे के स्टेशन पर ही रोक लिया गया।
ट्रैक पेट्रोलिंग कर रहे कर्मी की सतर्कता के चलते हेमकुंड एक्सप्रेस रेल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। रेल अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोलिंग मैन राकेश कुमार को जीएम अवार्ड दिलवाया जाएगा। ऑपरेटिंग विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सर्दी के कारण रेल पटरी टूटने की बहुत घटनाएं होती हैं।

फिरोजपुर में पिछले साल 20 रेल घटनाएं हो चुकी
हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन
शुक्रवार सुबह सवा चार बजे पठानकोट-जम्मूतवी रेल सेक्शन के बीच सीमांत रेलवे स्टेशन सांबा के पास पेट्रोलिंग कर रहे कर्मी राकेश कुमार को रेल पटरी टूटी मिली, उसने तुरंत रेल अधिकारियों को सूचित किया। वहां पर सभी अधिकारी पहुंच गए।
ऋषिकेश से जम्मूतवी को हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी जिसे पिछले स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोक दिया। ट्रैक को ठीक करने के बाद ट्रेनों को वहां से गुजारा गया।
ज्ञात हो कि पिछले साल रेल डिवीजन फिरोजपुर में रेल पटरी टूटने की 20 घटनाएं घटी थी। कुछ दिन पहले फिल्लौर-ढोलेवाला रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी होने के कारण झेलम एक्सप्रेस की दस बोगियां रेल पटरी से उतर गईं थीं।