फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   helpline number from food supply deptt for public service

डिपो पर दाल-चीनी नहीं मिल रही तो फोन करें

Wed, 29 Jul 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 29 Jul 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
helpline number from food supply deptt for public service

अब आपको अगर जिला खाद्य और आपूर्ति विभाग की ओर से दिया जाने वाला दाल-चना न मिले तो तुरंत स्टेट कंज्यूमर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर फोन करके बता दें।

विज्ञापन


पंचकूला जिले में खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा दाल और चना सभी डिपो पर भेजा जा चुका है। ऐसी स्थिति में डिपो मालिकों की लापरवाही और गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य और आपूर्ति विभाग ने पब्लिक को जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन माह का दाल-चना जिले के सभी डिपो पर भेज दिया है। एएवाई, सीबीपीएल व एसबीपीएल राशन कार्ड धारक डिपो से दो किलो प्रति राशन कार्ड 20 रुपये प्रति किलो की दर से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वह अपना बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड की प्रति सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पंचकूला, कालका व निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति बरवाला, रायुपररानी के कार्यालय में जमा करवाए।


पात्र व्यक्ति बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड की प्रति संबंधित डिपोधारक के पास जमा करवा सकते हैं। इससे सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी उनके बैंक अकाउंट में भेजी जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक वस्तुएं न मिलें तो दूरभाष नंबर 0172-2569193 पर या स्टेट कंज्यूमर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2047, महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति हरियाणा चंडीगढ़ टोल फ्री नंबर 1800-102-3405 व उपायुक्त पंचकूला के दूरभाष नंबर 0174-2568313 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed