{"_id":"5e5587528ebc3ef3f4509ce1","slug":"help-journalists-post-the-right-news-on-social-media-amit-vij-chandigarh-news-pkl36771584","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में सही खबर पोस्ट करने में पत्रकार सहयोग करें : अमित विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में सही खबर पोस्ट करने में पत्रकार सहयोग करें : अमित विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर- 16 के गांधी स्मारक भवन में साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार स्व. संतोष कुमार (बंधुजी) की 90वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ‘पत्रकारिता वर्तमान संदर्भ’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन हुआ। समारोह में हरियाणा उर्दू साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा ने कहा कि सही मायने में पत्रकारिता के इतिहास में बंधुजी का पूर्ण जीवन याद किया जाएगा।
उन्होंने सुझाव दिया कि पत्रकारिता के जगत में उनके संघर्ष के बारे में एक स्मृति संग्रह छापा जाए, जिसमें उनसे जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों का सहयोग भी लिया जाए। इस पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधी स्मारक निधि एवं आचार्यकुल के अध्यक्ष केके शारदा ने इसमें सहयोग करने का वादा भी किया। त्रिखा ने कहा कि ये संग्रह आने वाली पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर पठानकोट के विधायक अमित विज ने कहा कि सोशल मीडिया सूचनाओं के आदान प्रदान के सशक्त माध्यम के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि इसमें भ्रमित करने वाली सामग्री की अधिकता होती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में सही खबर पोस्ट करने में पत्रकारों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
परिचर्चा में प्रसिद्ध साहित्यकार मोहन मैत्रये ने भी अपने विचार प्रकट किए। इससे पूर्व बंधुजी के सुपुत्र व संतोष कुमार (बंधुजी) मेमोरियल मंच के अध्यक्ष नलिन आचार्य ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए व आईं हुईं हस्तियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अवस्थी ने बंधुजी के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, पूर्व सांसद और एडिशनपल सॉलिसीटर सत्यपाल जैन, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पठानकोट के विधायक अमित विज, निदेशक दूरदर्शन चंडीगढ़ एनएस मन्हास, वीर यज्ञदत्त मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रेमदत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सत्यपाल जैन, ठाकुर कौल सिंह व अमित विज ने भी अपने-अपने विचार रखे।