{"_id":"5dcc65178ebc3e5b3473671f","slug":"help-chandigarh-news-pkl356749520","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के लिए बच्चों ने भेजे गर्म कपड़े व जैकेट्स, कश्मीर के लिए ट्रक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के लिए बच्चों ने भेजे गर्म कपड़े व जैकेट्स, कश्मीर के लिए ट्रक रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी के कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने करीब दो हजार नए गर्म कपड़े और जैकेट के साथ कश्मीर घाटी में तैनात सैनिकों के लिए थैंक यू ग्रीटिंग कार्ड भेजे। कार्यक्रम का आयोजन शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता, क्रेस्ट और सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के पीस क्लब की ओर से केबी डीएवी स्कूल में किया गया।
क्रेस्ट के सीईओ देबेंद्र दलाई ने सेना के एक ट्रक को फ्लैग ऑफ किया। इसमें 2000 से अधिक नए गर्म कपड़े/जैकेट के साथ फ्रेंडशिप कार्ड और 1500 से अधिक थैंक यू/ग्रीटिंग कार्ड सैनिकों के लिए भेजे गए हैं। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने इस तरह की पहल में युवा छात्रों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश और युवाओं को देशभक्ति और देश के प्रति प्रेम की भावना से प्रेरित करने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सभी भारतीयों की एकता हमेशा ही सबसे महत्वपूर्ण चीज है, जिसके लिए हम सभी को काम करना होगा। राष्ट्र की असली ताकत एकजुट होने में ही निहित है। एक देश तभी मजबूत होता है, जब उसके नागरिक एकजुट होते हैं, जैसे एक परिवार मजबूत होता है, जिसके सदस्य एक साथ रहते हैं। केबी डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल पूजा प्रकाश ने कहा कि पिछले सात साल से उनके स्कूल का पीस क्लब स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता के साथ मिलकर इस प्रयास में कश्मीर घाटी के बच्चों के लिए नए गर्म कपड़ों के गिफ्ट और वहां तैनात सैनिकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड भेजकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दे रहा है।
अभियान में इन स्कूलों की हिस्सेदारी
केबी डीएवी-7 के अलावा इस पहल में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले अन्य स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, भवन विद्यालय, एक्सिप्स स्मार्ट स्कूल-41, सेक्रेेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, मदरसा इजहाल-उलूम मुजाहिदी मनीमाजरा, द ब्रिटिश स्कूल, सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल-मनीमाजरा, अलायंस इंटरनेशनल स्कूल बनूड़, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पंचकूला, सेंट जोंस हाई स्कूल, कर्नल वीआर मोहन डीएवी पब्लिक स्कूल डेराबस्सी शामिल हैं।