{"_id":"5ff5e0138ebc3e319367e90c","slug":"helicopter-of-up-cm-yogi-adityanath-is-not-land-due-to-fog-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नहीं उतर सका योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, पायलट ने दो बार किया प्रयास, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नहीं उतर सका योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, पायलट ने दो बार किया प्रयास, जानें मामला
Wed, 06 Jan 2021 09:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को घना कोहरा होने के कारण रोहतक के मस्तनाथ मठ नहीं पहुंच सके। सीएम के हेलीकॉप्टर को पायलट ने बाबा मस्तनाथ शिक्षण संस्थान के हेलीपैड पर दो बार लैंडिंग कराने का प्रयास किया लेकिन हेलीपैड दिखाई ना देने के चलते प्रयास असफल रहा।
विज्ञापन
बुधवार को बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन पुजारी हजारी नाथ योगी की तेइया विधि पूजन में देशभर से नाथ संप्रदाय व अन्य संप्रदाय के संत महात्मा पहुंचे थे। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आना था। पूरे मठ को उत्तर प्रदेश के स्पेशल कमांडो के अलावा हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा चक्र में रखा था।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते योगी के इंतजार में खड़ी जनता और संतों ने एक बार उम्मीद छोड़ दी की अब वह नहीं आ पाएंगे। लेकिन दोपहर बाद हेलीकॉप्टर की आवाज सुनाई दी तो सभी को खुशी हुई कि योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। बाबा मस्तनाथ मठ के पास घना कोहरा होने के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का पहला प्रयास असफल रहा तो कुछ मिनट बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
एक्सपर्ट ने कोहरे में पायलट को लैंडिंग करने का सिगनल भी दिया लेकिन दृश्यता कम होने के चलते इसका लाभ नहीं मिला। अंत में सीएम का हेलीकॉप्टर वापस दिल्ली रवाना हो गया। इसके बाद सभी उम्मीद जताते रहे कि सीएम योगी सड़क मार्ग से रोहतक आ सकते हैं। लेकिन दिल्ली-हरियाणा सीमा पर धरने पर बैठे किसानों के चलते वह रोहतक कार्यक्रम में नहीं आ सके।
उत्तर प्रदेश के सीएम के हेलीकॉप्टर ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन खराब मौसम के चलते सफलता नहीं मिली। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने अधिक जोखिम नहीं लिया और वह वापस रवाना हो गए। - बाबा बालकनाथ योगी, पीठाधीश्वर, बाबा मस्तनाथ मठ।