फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain with lightning, coolness mixed in Fiza

Chandigarh News: बिजली की कड़कड़ाहट के साथ झमाझम बारिश, फिजा में घुली ठंडक

Sun, 26 Mar 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain with lightning, coolness mixed in Fiza
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम में ठंडक घुलने से मार्च में भी फरवरी जैसा अहसास हो रहा है। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। शनिवार सुबह के समय बिजली की कड़कड़ाहट के साथ खूब बादल गरजे और बारिश की बौछारों ने लोगों को भिगो दिया। रविवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 30 मार्च तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि 31 मार्च को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने से शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। शनिवार सुबह को बारिश हुई, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मार्च को आसमान साफ रहेगा जबकि 28 मार्च से 30 मार्च तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 3 अप्रैल को फिर से मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed