फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heavy rain and hailstorm in punjab-haryana, wheat crop destructed

पंजाब, हरियाणा में 'बेरहम' बारिश ने फिर मचाई 'तबाही'

Tue, 31 Mar 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/लुधियाना Updated Tue, 31 Mar 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
heavy rain and hailstorm in punjab-haryana, wheat crop destructed

मार्च के पहले पखवाड़े में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुके प्रदेश के किसानों पर रविवार रात और सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम की मार पड़ी। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बरसात से गेहूं की कटी फसल, सरसों और जौ में नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सिरसा, भिवानी, नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओल गिरे। इससे सब्जियों व गेहूं-सरसों की खड़ी फसल में जबर्दस्त नुकसान आंका जा रहा है। सिरसा में सोमवार दोपहर बरसात के साथ जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन


जिले के कई गांवों में ओले गिरने के सामाचार हैं। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवा से सरसों, गेहूं व चने की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां हुई बारिश, खूब गिरे ओले

heavy rain and hailstorm in punjab-haryana, wheat crop destructed

पैतालिसा क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, खेडी, गुंसाईयाना, राजपुरा साहनी, रामपुरा ढिल्लो, गिगोरानी, हंजीरा, रामपुरा नवाबाद, चाहरवाला, जोगीवाला, लुदेसर सहित कई गावों में गेंहू व सरसों की फसल पर करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि व बारिश हुई। करनाल में रविवार देर रात और सोमवार शाम पांच बजे तक 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

पानीपत में पिछले 24 घंटे में 5 एमएम, समालखा में 6 एमएम और बापौली में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सुबह बरसात के बाद ठंडक बढ़ गई। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में हल्की बारिश के समाचार हैं। सिरसा, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़ जिले के कई क्षेत्रों में जबर्दस्त ओलावृष्टि से फसलों व सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

भिवानी जिले के उमरावत, निमड़ीवाली सहित अन्य गांवों में आलू के आकार में ओले गिरे। बाढड़ा में पिछले दो हफ्ते में दूसरी बार ओलावृष्टि का कहर बरपा। चांदवास, खोरड़ा के मध्य दर्जनभर से ज्यादा गांवों में हुई ओलों की बरसात से किसानों के सपनों पर पानी फिर गया।

गांव डांडमा, उमरवास, जीतपुरा, काकड़ौली, हंसावास खुर्द, हंसावास कलां, लाड, लाडावास, भांडवा आदि में लगभग 25 मिनट तक ओले गिरे। नारनौल क्षेत्र में करीब 25 मिनट तक जबरदस्त बारिश के साथ ओले भी पड़े। नारनौल शहर में शाम साढ़े पांच बजे से पौने छह बजे तक ओलावृष्टि हुई। दोहान पच्चीसी क्षेत्र और नलवाटी क्षेत्र के करीब 20-25 गांवों में भी ओले गिरने के समाचार हैं।

पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल को नुकसान

heavy rain and hailstorm in punjab-haryana, wheat crop destructed

पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर लहरा रही गेहूं की फसल के लिए बेमौसम बरसात विलेन साबित हो रही है। तेज हवाओं और बारिश से गेहूं टिक नहीं पा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। लुधियाना में बीते 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ रुककर हुई बारिश ने फिर से तमाम समीकरण बिगाड़ कर रख दिए हैं।

उधर, मौसम विभाग के माहिरों ने चार अप्रैल तक तेज हवाएं चलने, बारिश के साथ साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया है। सूबे में गेहूं की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे में बारिश गेहूं की फसल को चौपट कर सकती है। इसलिए भी किसानों की हालत लगातार पतली हो रही है।

रविवार को दिन भर शहर में धूल भरी आंधी चलती रही। देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि सोमवार सुबह मौसम साफ हो गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed