{"_id":"5e1a30548ebc3e87d21762f6","slug":"heater-was-found-walking-in-the-admin-block-vc-said-save-electricity-chandigarh-news-pkl362846557","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिन ब्लॉक में चलते मिले थे हीटर, वीसी बोले, बिजली बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिन ब्लॉक में चलते मिले थे हीटर, वीसी बोले, बिजली बचाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। वीसी प्रो. राजकुमार ने शनिवार को सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अधिक से अधिक बिजली बचाएं। बिजली की अधिक खपत करने वाले उपकरणों के संचालन से बचें। ऐसा करने से पीयू पर बिजली का आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि रूम में कोई व्यक्ति नहीं है तो ऐसी स्थिति में लाइट खुली न छोड़ें, उसे ऑफ कर दें।
वीसी प्रो. राजकुमार ने हाल ही में एडमिन ब्लॉक का दौरा किया था। वहां एक अधिकारी के कक्ष में हीटर चलता मिला, लेकिन अधिकारी वहां नहीं मिले और लाइट भी जली थी। वीसी ने नाराजगी जाहिर कर कहा कि कमरे में कोई नहीं है और हीटर चल रहा है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताकर वीसी ने सभी को बिजली बचाने का संदेश जारी किया है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने वीसी से कहा था कि उन्हें चाय पीने कार्यालय छोड़कर जाना पड़ता है। एडमिन ब्लॉक की कैंटीन का संचालन ठीक नहीं हो रहा है। इस पर वीसी ने रजिस्ट्रार को व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा ताकि कार्यालय में ही चाय की व्यवस्था हो सके या कैंटीन संचालक उन तक पहुंचा सके।