{"_id":"684204cc99c2e091240cccb8","slug":"heat-will-increase-in-chandigarh-in-the-coming-days-chandigarh-news-c-16-pkl1091-729901-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम था। दोपहर में धूप थोड़ी तेज महसूस हुई, लेकिन मौसम सुहावना बना रहा।
हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जून तक चंडीगढ़ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जून के महीने में अभी तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंच पाया है।
मानसून की स्थिति असमंजस में
मानसून को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी गति थम गई है। ऐसे में यह संभावना बनी हुई है कि चंडीगढ़ में मानसून जल्द भी आ सकता है, या फिर यह भी संभव है कि यह अपने निर्धारित समय यानी 30 जून तक पहुंचे। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल का कहना है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी कि मानसून पहले आएगा या फिर 30 जून तक अपने तय समय पर पहुंचेगा।