{"_id":"62a17716caf26e4d8e4515a9","slug":"heat-wave-continue-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: 46 डिग्री पर उबले बठिंडा-पटियाला, 10 जून के बाद ही राहत मिलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: 46 डिग्री पर उबले बठिंडा-पटियाला, 10 जून के बाद ही राहत मिलने की संभावना
Thu, 09 Jun 2022 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:59 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये जिले पूरे पंजाब में सबसे गर्म रहे।
विज्ञापन
गरमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को भी लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। राज्य के दो जिलों बठिंडा और पटियाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के माझा के अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में लू जारी रहेगी। वहीं, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर में रहने वाले लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। दोआबा के दो अन्य जिले कपूरथला और जालंधर में लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी मालवा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के साथ पूर्वी मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू के थपेड़े लोगों को झेलने होंगे। रोपड़ में राहत रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में रहने वाले लोगों को हिदायत दी है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकले। बाहर जाना भी पड़े तो वह अपने साथ पानी और अन्य जरूरी वस्तुओं को साथ ले जाएं। बुधवार को पटियाला और बठिंडा जिले सबसे गर्म रहे। बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.5 और पटियाला का 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य सभी जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन