फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat rises, may rain on 16 April in Chandigarh

कैसा रहेगा मौसम : गर्मी बढ़ी, 16 अप्रैल को चंडीगढ़ में हो सकती है बारिश

Mon, 12 Apr 2021 09:43 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Heat rises, may rain on 16 April in Chandigarh
हरियाणा और पंजाब के ध्यानार्थ
विज्ञापन

गर्मी बढ़ी, 16 अप्रैल को हो सकती है बारिश
सबहेड
तापमान एक बार फिर से बढ़ रहा, 15 से बदलेगा मौसम
आज भी छा सकते हैं हल्के बादल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। तापमान एक बार फिर से चढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्र्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तापमान बढ़े रहेंगे। उसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। एक मंगलवार को सक्रिय होगा, जिसका ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों में रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में मामूली असर रहेगा। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश नहीं होगी। बादलों की वजह से दिन व रात के तापमान बढ़े रहेंगे। जब यह पश्चिमी निष्क्रिय होगा तो दूसरा आएगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है। यह 14 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पास सक्रिय होगा, जिसका असर 15 से 17 अप्रैल तक रहेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में 15 अप्रैल के आसपास हल्की बूंदाबांदी होगी। 16 अप्रैल से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है। बारिश के बाद तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इसकी वजह से एक दो दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल के आखिरी तक तापमान 40 के करीब पहुंच सकता है। हालांकि लगातार पश्चिमी विक्षोभ से अब भी चंडीगढ़ का तापमान 37 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है जबकि रात का तापमान रविवार से पहले सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन बादल छा सकते हैं। बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। कुछ जगहों पर धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 15 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed