{"_id":"6845f5a3a66c88ae0407cb62","slug":"heat-makes-people-miserable-mercury-crosses-421-degrees-orange-alert-issued-chandigarh-news-c-16-pkl1091-732366-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्मी ने किया बेहाल, पारा 42.1 डिग्री पार, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्मी ने किया बेहाल, पारा 42.1 डिग्री पार, ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि दोपहर में शहर के सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से छटपटाने लगे हैं।रविवार को तापमान 42.1 तक पहुंच गया है जो सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अगले कुछ दिनों तक तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लोग एवं स्वयंसेवी संस्थाएं शहर में कई जगह ठंडे पानी की छबील भी लगा रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 9 जून से दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहेगा। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 12 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पिछले साल 2 जून को सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। उस समय चंडीगढ़ का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
सुखना लेक और प्रमुख बाजारों में कम रही भीड़
रविवार का अवकाश होने के बावजूद शाम के समय सुखना लेक समेत शहर के सभी प्रमुख बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ रही। रात तक गर्म हवाओं का एहसास होते रहा। लोगों ने मॉल में घूमना ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन
13 और 14 जून को बिजली गिरने की भी आशंका
13 और 14 जून को मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान तेज बारिश होने के बाद बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।