फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat from the bribery scandal reaches the police station; Station In-charge Ramratan Sharma transferred to Police Lines.

Chandigarh News: रिश्वतकांड की आंच थाने तक पहुंची, थाना प्रभारी रामरतन शर्मा लाइन हाजिर

Wed, 05 Aug 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Heat from the bribery scandal reaches the police station; Station In-charge Ramratan Sharma transferred to Police Lines.
चंडीगढ़। एफआईआर दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का मामला अब बापूधाम चौकी से सेक्टर-26 थाने तक पहुंच गया है। सीबीआई के ट्रैप में बापूधाम चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत सिंह उर्फ भगता के रंगेहाथ गिरफ्तार होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम रतन को लाइनहाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी का खेल केवल दो पुलिसकर्मियों तक सीमित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। उधर, इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए दोनों पुलिस मुलाजिमों ने अदालत में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी के ज्वेलरी कारोबारी सुखजीत सिंह ने दुकान से करीब 250 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और नकदी चोरी होने की शिकायत 27 मई को पुलिस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। जांच एएसआई भगत सिंह को सौंपी गई लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने मामला दर्ज करने के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। आरोप है कि ढाई लाख रुपये पहले और बाकी राशि एफआईआर दर्ज होने के बाद देने की बात कही गई। इतना ही नहीं, चोरी का सामान बरामद होने पर उसकी कीमत का 20 प्रतिशत हिस्सा भी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर सीबीआई ने बातचीत की रिकॉर्डिंग की जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप बिछाया। कार्रवाई के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल प्रशासनिक कदम उठाते हुए सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम रतन को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों के अनुसार विभाग यह भी जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी रिश्वत की कथित मांग और लेन-देन की जानकारी थाना स्तर तक थी या नहीं। दूसरी ओर सीबीआई बातचीत की रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल, वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों या अधिकारियों की कोई भूमिका तो नहीं थी। विभागीय और आपराधिक जांच साथ-साथ चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed