फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat breaks record, mercury reaches 32.8 degrees, weather will change from today

Chandigarh News: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 32.8 डिग्री पहुंचा पारा, आज से बदलेगा मौसम

Thu, 28 Mar 2024 12:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Heat breaks record, mercury reaches 32.8 degrees, weather will change from today
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में गर्मी अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। बुधवार की गर्मी ने चंडीगढ़ में पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन वीरवार से मौसम बदल सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि वीरवार को शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है।वर्ष 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन इस वर्ष बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का भी सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, वर्ष 2022 में मार्च महीने का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो चंडीगढ़ के इतिहास का मार्च महीने में सर्वाधिक तापमान है। इस वर्ष अभी मार्च के महीने में कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि तापमान और भी बढ़ सकता है। वीरवार और शुक्रवार को हल्के बादल छाने की वजह से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है लेकिन इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा। पिछले कुछ दिनों से शहर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा पहुंच गया।
विज्ञापन


आज से छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी की संभावना
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। अब वीरवार को हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि शहर में अब तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो इस सीजन में 26 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed