{"_id":"5be0845bbdec22699d5ad293","slug":"hearing-on-baba-ramdev-avert-again-in-rohtak-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतकः बाबा रामदेव के खिलाफ अदालत में फिर टल गई सुनवाई, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतकः बाबा रामदेव के खिलाफ अदालत में फिर टल गई सुनवाई, जानें क्या है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
ramdev
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले रोहतक अनाज मंडी में हुए सद्भावना सम्मेलन में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में एक बार फिर बाबा रामदेव के खिलाफ जिला अदालत में सुनवाई टल गई। रामदेव के वकील ने तीसरी बार एडीजे जसबीर सिंह की अदालत में अर्जी दी कि वे कोर्ट में पेश नहीं हो सकते। अदालत ने 21 दिसंबर की तारीख तय की है। याचिकाकर्ता पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा के वकील एडवोकेट ओपी चुघ का कहना है कि कानून के तहत वकील तीन बार पेशी से छूट ले सकता है। ऐसे में अगली पेशी पर दूसरे पक्ष को जरूरी पेश होना होगा।
विज्ञापन
मामले के अनुसार फरवरी 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में बड़े पैमाने पर आगजनी हुई थी। इसके चलते नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि बाबा रामदेव के भड़काऊ भाषण से समाज का भाईचारा बिगड़ सकता है। ऐसे में बाबा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बत्रा ने जिला अदालत में याचिका दायर की। तभी से मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन