{"_id":"64483a8ac69ddec76201df44","slug":"heaps-of-bio-medicals-everywhere-in-pgi-risk-of-infection-chandigarh-news-c-16-sml1026-124062-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में जगह-जगह बायो मेडिकल का ढेर, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में जगह-जगह बायो मेडिकल का ढेर, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में इन दिनों खुले में बीमारी बांटने का काम किया जा रहा है। संस्थान में जगह-जगह बायो मेडिकल वेस्ट के ढेर नजर आ रहे हैं। इन जगहों से गुजरने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। कारण बायो मेडिकल वेस्ट में से खून, मांस का टुकड़ा और अन्य संक्रामक तत्व का यहां-वहां फैलना है। इस संबंध में कर्मचारियों ने सफाई प्रभारी से शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। संस्थान के जिन दो भवनों रिसर्च ए और बी ब्लॉक में सबसे ज्यादा बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है। यहां दोपहर 3 बजे के बाद प्रतिदिन बायो मेडिकल वेस्ट का अंबार लग रहा है। शिकायत के बाद अगले दिन सुबह उसका उठान हो हो रहा है जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि बायो मेडिकल वेस्ट खुले में रखा गया तो कई गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। ट्रालियां हुई कंडम
सफाई व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि चार साल पहले जो बंद ट्रॉलियां खरीदी गई थीं, वे सभी कंडम हो चुकी हैं। उसे कंडम एरिया में फेंक दिया गया है। इस वजह से बायो मेडिकल वेस्ट के उठान में परेशानी हो रही है। हालांकि, पिछले कई महीनों से नई ट्रॉलियों की खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया जा रहा है लेकिन धरातल पर कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है।
चार साल पहले खरीदी गई थी ट्रॉलियां
बायो मेडिकल खुले में ढोने का विरोध होने पर पीजीआई प्रशासन ने तीन साल पहले बंद ट्रॉलियां खरीदी थीं, उस पर बायो मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग जगहों से एकत्र कर डंपिंग एरिया में पहुंचाया जा रहा था लेकिन पिछले ढाई महीने से यह प्रक्रिया बंद है। छोटी ट्रालियों में बायो मेडिकल खुले में यहां से वहां पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में संबंधित प्रभारी से जानकारी लेकर तत्काल बायो मेडिकल वेस्ट के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाएगी।
-कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई