{"_id":"47cbccff83358163401c8f17fed4b5b2","slug":"healthy-way-immigration-comapny-fraud-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की धोखाधड़ी में दंपत्ति भगौड़ा करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की धोखाधड़ी में दंपत्ति भगौड़ा करार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। आरोपी हेल्दी वे के पूर्व संचालक अमित कक्कड़ की बहन शिल्पा और जीजा हरिओम हैं। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमरेश्वर की अदालत ने जारी किए हैं।
2011 में दर्ज हुए मामले में शुरू से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले के जांच अधिकारी चरणजीत सिंह के मुताबिक हरिओम व शिल्पा ने मैटाफ्लैक्स नामक कंपनी के डायरेक्टर रहते हुए करीब 40 लोगों से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
दोनों आरोपियों ने लोगों का स्टडी व टूरिस्ट वीजा लगाकर उन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया। इसके बदले उन्होंने उनसे लाखों रुपये हड़पे। शिकायतकर्ताओं में पंजाब व हरियाणा के कई लोग शामिल थे। इनकी शिकायत पर थाना-36 पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया था।