फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health strategy to be determined based on weather and pollution data.

Chandigarh News: मौसम और प्रदूषण के आंकड़ों से तय होगी स्वास्थ्य की रणनीति

Sun, 04 Oct 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Health strategy to be determined based on weather and pollution data.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में चल रही एफिकॉन -2026 के दूसरे दिन शनिवार को मौसम, वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर डेटा के आधार पर रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। डेटा टू डिसीजन फॉर रिस्पॉन्सिव एंड रेजिलिएंट हेल्थ सिस्टम्स थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से 700 से अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शोधकर्ता, चिकित्सक, नीति निर्माता और विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि मौसम और जलवायु में बदलाव के साथ बीमारियों का खतरा और स्वरूप भी बदल सकता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जुटाए गए सही और समय पर उपलब्ध आंकड़े बीमारी के संभावित खतरे की पहचान करने और बचाव की रणनीति तैयार करने में मददगार हो सकते हैं। दूसरे दिन वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के साथ संक्रामक रोगों की निगरानी, पोषण, गैर-संचारी रोग और स्वास्थ्य में समानता जैसे विषयों पर भी सत्र हुए।
विज्ञापन

आयोजन अध्यक्ष और पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन एवं स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण के. अग्रवाल ने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में शोध और आंकड़ों के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया। कॉन्फ्रेंस में डेटा की गुणवत्ता, स्थानीय आंकड़ों के इस्तेमाल और शोध से नीति तक की दूरी कम करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed