Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की तबीयत बिगड़ी, धमनियों में ब्लॉकेज, पटियाला से रेफर
पटियाला की सांसद परनीत कौर उनका हाल चाल जानने पहुंची। उन्होंने बताया कि बलकौर सिंह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। वे उनसे मानवता के नाते मिलने आई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की तबीयत खराब हो गई है। सांस चढ़ने और छाती में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें गुरुवार रात पटियाला के हार्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन शुक्रवार बाद दोपहर उन्हें रेफर कर दिया गया।
पटियाला से पूर्व सांसद एवं जाने-माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. धर्मवीर गांधी ने बताया कि बलकौर सिंह की धमनियों में ब्लॉकेज है और उन्हें बायपास सर्जरी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि पटियाला हार्ट अस्पताल से बलकौर सिंह को रेफर कर दिया गया है। अब यह परिवार पर है कि उन्हें आगे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाते हैं या फिर मोहाली।
काफी समय से है हार्ट की दिक्कत
डॉ. गांधी ने बताया कि वह पिछले 20 साल से मूसेवाला परिवार के फैमिली डॉक्टर हैं। मूसेवाला के पिता को पिछले कुछ सालों से हार्ट संबंधी समस्या है। बेटे की मौत के बाद हार्ट संबंधी दिक्कत के चलते वह जांच के लिए उनके पास आए थे। उस समय उन्होंने बलकौर सिंह का ईसीजी व एंजियोग्राफी की थी, जिसमें नुक्स आया था। बलकौर सिंह की धमनियों में ब्लॉकेज पाई गई थी और उन्हें बायपास सर्जरी कराने की सलाह दी थी।
उस समय बलकौर सिंह ने यह कहकर कि घर में अभी दुख का माहौल है और ऊपर से वह भी सर्जरी के लिए तैयार नहीं है, मना कर दिया था। बलकौर सिंह के कहने पर उन्हें दवाओं पर रखा गया था। लेकिन गुरुवार को जब वह दोबारा जांच के लिए आए, तो ईसीजी में फिर से नुक्स आया। साथ ही उन्होंने सांस चढ़ने व छाती में दर्द की शिकायत भी की। जिसके बाद गुरुवार रात को बलकौर सिंह को पटियाला हार्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन अब यहां से बलकौर सिंह को रेफर कर दिया गया है।
इससे पहले बलकौर सिंह के पटियाला अस्पताल में दाखिल होने की खबर सामने आते ही पटियाला से सांसद परनीत कौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और पटियाला शहरी से आप विधायक अजीतपाल सिंह कोहली उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।