{"_id":"60dccac59546ab4bab5cb8a8","slug":"health-of-international-athlete-bibi-man-kaur-deteriorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: एथलीट मान कौर की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही परेशानी, इलाज के बाद परिजन लाए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक: एथलीट मान कौर की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही परेशानी, इलाज के बाद परिजन लाए घर
Thu, 01 Jul 2021 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:19 AM IST
सार
- 105 साल की बीबी मान कौर को गॉल ब्लैडर का कैंसर है। वे मध्य प्रदेश के एक चैरिटेबल अस्पताल से होम्योपैथिक इलाज करवा रही हैं।
विज्ञापन
एथलीट मान कौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय एथलीट बीबी मान कौर (105) की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-20 के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ जरूरी टेस्ट और इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ले गए। बताया गया कि बीते एक-दो दिन से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
बीबी मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह (82) ने बताया कि पिछले दो दिन से मान कौर को सांस लेने में परेशानी आ रही थी। इसके चलते उन्हें सेक्टर -20 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उन्हें एक बेड पर बैठाकर परिवार वाले डॉक्टर के पास गए थे। इसी बीच बीबी मान कौर बेड से नीचे जमीन पर गिर गईं। उनके सिर पर चोट आई है। हालांकि अब वह सेक्टर-40 स्थित आवास पर ही रहकर डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयों का सेवन करेंगी। बीबी मान कौर गॉल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रही हैं। उनका मध्य प्रदेश के एक चैरिटेबल अस्पताल से होम्योपैथिक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घर पर रखी है ऑक्सीजन की व्यवस्था
गुरदेव सिंह ने बताया कि मान कौर की तबीयत को देखते हुए घर पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर रखे गए हैं। इसका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार किया जाएगा। गुरदेव सिंह ने बताया पहले वह पटियाला यूनिवर्सिटी में रह रहे थे। वहां पर वे अकेले ही मां की देखभाल करते थे। मां की तबीयत खराब होने पर उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी बहन के घर आने का निर्णय लिया। यहां पर परिवार के अन्य लोग हैं और सब मिलकर उनका ध्यान रख सकेंगे।
विज्ञापन
सरकार से सहायता नहीं चाहिए, बस बेहतर इलाज मिले
मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सरकार से किसी भी तरह से वित्तीय सहायता नहीं चाहिए। बस मेरी मां का बेहतर तरीके से इलाज सरकार करा दे। इतना ही हमारे परिवार के लिए काफी है। गुरदेव सिंह ने बताया कि प्राकृतिक तरीके से इलाज के लिए सोनीपत के पास एक सेंटर है, जहां वह मान कौर को लेकर गए थे, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया गया कि उनके यहां 70 से अधिक उम्र के लोगों को इलाज के लिए नहीं रखा जा सकता।