{"_id":"66238ff76147d8e3fe0c7116","slug":"health-of-girl-child-deteriorated-after-eating-chocolate-bought-from-patiala-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: चॉकलेट खाने से बिगड़ी डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत, खून की उल्टियां आई, लुधियाना से आई थी पटियाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: चॉकलेट खाने से बिगड़ी डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत, खून की उल्टियां आई, लुधियाना से आई थी पटियाला
Sat, 20 Apr 2024 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
पीड़ित बच्ची लुधियाना से परिवार के साथ रिश्तेदारी में पटियाला आई थी। 14 अप्रैल को जाते समय रिश्तेदारों ने बच्ची को चॉकलेट, कुरकुरे गिफ्ट दिए थे। सारा सामान राघोमाजरा में पीली सड़क पर पड़ती एक दुकान से लिया गया था। बाद में जब सामान को चेक किया गया तो वह सब एक्सपायरी डेट का निकला
विज्ञापन
दुकान से सीज किया गया सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है।
बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत काफी गंभीर है और उसे खून की उल्टियां आनी शुरू हो गई हैं। बच्ची को लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बच्ची लुधियाना की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में पटियाला आई हुई थी।
14 अप्रैल को वापसी के समय रिश्तेदारों ने बच्ची को गिफ्ट के तौर पर चाकलेट, कुरकुरे व जूस का एक बकेट तैयार कराके दिया था। रिश्तेदार विक्की के मुताबिक सारे सामान की खरीदारी राघोमाजरा में पीली सड़क पर पड़ती एक दुकान से की गई थी। वापस जाने के बाद 17 अप्रैल को इस गिफ्ट को खोल कर बच्ची को खाने के लिए एक चॉकलेट दिया गया।
एक चॉकलेट परिवार की 22 साल की एक युवती ने भी खाया। चॉकलेट खाते ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। युवती तो कुछ देर बाद ठीक हो गई, लेकिन डेढ़ साल की बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे खून की उल्टियां आने लगीं। जब परिवार ने गिफ्ट में मिली बकेट को खोल कर चेक किया, तो उसमें पैक किया ज्यादातर खाने-पीने का सामान एक्सापायरी था। बच्ची के परिवार वालों ने इस बारे में पटियाला में अपने रिश्तेदारों से बात की। उधर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सेहत विभाग ने दुकान पर मारा छापा
पटियाला में बच्ची के रिश्तेदारों ने इसकी पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद मामला सेहत विभाग तक पहुंचा। जिला सेहत अधिकारी डॉ. विजय ने बताया कि पुलिस की सूचना पर विभाग की टीम ने राघोमाजरा में पड़ती उक्त दुकान पर रेड की। वहां से करीब 30 खाने-पीने की आइटमों को सीज किया गया है, जिनमें ज्यादातर एक्सपायरी तारीख का सामान है। साथ ही गुलाब जामुन, चॉकलेट समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात सैंपल भरे गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लुधियाना में बच्ची की मौत के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। उधर पुलिस का कहना है कि संबंधित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है। मामले में जल्द बनती कार्रवाई की जाएगी।