फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health is bad due to heat, take special care of diet and beverages, you will not get sick

Chandigarh News: गर्मी से हाल बेहाल, आहार और पेय पदार्थों का खास रखें ख्याल, नहीं होंगे बीमार

Thu, 22 Jun 2023 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Health is bad due to heat, take special care of diet and beverages, you will not get sick
चंडीगढ़। गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर दिया है। हर कोई खुद को ठंडा रखने का उपाय तलाश रहा है। कोई कूल टच वाले ड्रेस की तलाश में है तो कोई ठंडी तासीर वाले आहार की। जो खानपान और रहन सहन में लापरवाही बरत रहे हैं, वे बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ उन्हें बचाव के उपाय बता रहे हैं कि किस तरह से वे इस गर्मी में भी खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं। पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग की आहार विशेषज्ञ डॉ. रचना श्रीवास्तव का कहना है कि शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ और नारियल पानी सेवन करना चाहिए। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन के साथ साथ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसमें कैल्शियम, क्लोराइड और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। वहीं जीएमएसएच- 16 की बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सद्भावना का कहना है कि गर्मी में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही के कारण वे आसानी से संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट-
इसका रखें ध्यान, त्वचा नहीं करेगी परेशान
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि हेयर डाई और परफ्यूम लगाकर अचानक धूप में न जाएं, क्योंकि इस मौसम में फोटो कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। इसमें धूप में जाने से उस एरिया की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। खुले, हल्के और हवादार कपड़े पहनें। टाइट और ऐसे कपड़े न पहनें, जिनमें रंग निकलता हो। सिल्क, सैटिन, लेदर या ब्रोकेड, लेस, नेट वाले कपड़े पहनने से त्वचा में जलन और रैशेज हो सकते हैं। ध्यान रहे कि कपड़े धोते हुए उनमें साबुन न रहने पाए। ठंडे वातावरण यानी एसी और कूलर में रहें। घमौरियों वाले हिस्से की दिन में एकाध बार बर्फ से सिकाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
ये आहार करेगा बचाव
डॉ. रचना श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी के मौसम में ज्यादा वसायुक्त यानी ज्यादा तेल वाली चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसके बजाय अधिक मात्रा में सलाद खाना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। गर्मी में प्याज अधिक मात्रा में खाएं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
इसका रखें ध्यान, गर्मी नहीं करेगी परेशान
- तेज गर्म हवा में बाहर जाने से बचें। नंगे पैर धूप में न निकलें।
- पूरी आस्तीन के और ढीले कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
- सूती कपड़े पहनें। सिंथेटिक, नायलॉन और पॉलिएस्टर के कपड़े न पहनें।
-बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं।
- खाली पेट घर से बाहर न जाएं और ज्यादा देर भूखे रहने से बचें।
- धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, सिर पर गीला या सादा कपड़ा रखकर चलें।
- चश्मा पहनकर बाहर जाएं। चेहरे को कपड़े से ढक लें।
- घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर निकलें। इसमें आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत ले सकते हैं। साथ में पानी की बोतल लेकर भी चलें।
- बहुत ज्यादा पसीना आया हो तो फौरन ठंडा पानी न पीएं। सादा पानी भी धीरे धीरे कर पीएं।
- रोजाना नहाएं और शरीर को ठंडा रखें।
- घर को ठंडा रखने की कोशिश करें। खस के पर्दे, कूलर आदि का इस्तेमाल करें।
- बाजार में बिक रहे पहले से कटे हुए फल को न खाएं।
इनसेट-
लू लगने पर ये करें
- सबसे पहले मरीज को ठंडी और छायादार जगह में बिठाएं, कपड़े ढीले कर दें, पानी पिलाएं और ठंडा कपड़ा उसके शरीर पर रखें।
- शरीर के तापमान को कम करने की कोशिश करें। लू लगने पर ऐसा करना सबसे जरूरी है।
- लगातार तरल पदार्थ देकर उसके शरीर में पानी की कमी न होने दें। नमक व चीनी मिला हुआ पानी, शर्बत आदि दें।
- उसके हाथ-पैरों की हल्के हाथों से मालिश करें। तेल न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed