{"_id":"50ae9eb675407487dd43e6fa088d64d9","slug":"health-facilities-will-be-tested-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में जांची जाएंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में जांची जाएंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने पीजीआई के सहयोग से राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का सर्वेक्षण करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की अगली रणनीति तय की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को पहला दिन था।
यह सर्वेक्षण फरवरी 2014 तक चलेगा। पीजीआई और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें सिविल सर्जनों को बता कर रैंडम तरीके से अस्पतालों में जाएंगी।
इनमें तकनीकी सुविधाएं, डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्सों की संख्या और उनकी कुशलता के इलावा सफाई और मरीजों की प्रति माह संख्या आदि सभी बातों का रिकार्ड जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद यह विशलेषण भी किया जाएगा कि किस क्षेत्र में कौन से रोगों के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। यदि कोई विशेष तथ्य सामने आए तो संबंधित क्षेत्र के लिए विशेष फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह सर्वेक्षण राज्य सरकार द्वारा पहले करवाए गए डोर टू डोर कैंसर सर्वेक्षण की कामयाबी के बाद करवाए जा रहे हैं। इस से सही अर्थों में तथ्य सरकार के समक्ष पेश हो सकेंगे।
इस सर्वेक्षण के आधार पर ही भारत सरकार के साथ भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का मामला उठाने में ज्यादा मजबूती मिलेगी।