फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department issued challan against Bakery of Patiala in case of girl death after eating cake

केक खाने से बच्ची की मौत: जिस बेकरी से आया था केक, स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने आया चौंकाने वाला सच

Wed, 03 Apr 2024 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

पटियाला में 10 वर्षीय मानवी ने अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। शाम 7 बजे केक काटा गया और रात 10 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Health department issued challan against Bakery of Patiala in case of girl death after eating cake
पटियाला में केक खाने से बच्ची की मौत - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची मानवी की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने न्यू इंडिया बेकरी के खिलाफ चालान कर दिया है। विभाग की टीम ने बेकरी की वर्कशॉप में रेड करके वहां तैयार किए गए विभिन्न फ्लेवरों के केक के चार सैंपल भरे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान विभाग की टीम ने पाया कि वर्कशॉप में साफ-सफाई की काफी कमी थी। यहां-वहां खाने-पीने की चीजें अव्यवस्थित तरीके से रखी थीं। उन्हें ढका नहीं गया था। दीवारों पर धुएं के कारण कालिख जमी थी। गंदे हालात में केक तैयार हो रहे थे। इन सब के मद्देनजर विभाग ने बेकरी के खिलाफ चालान कर दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय ने बेकरी के खिलाफ चालान करने और बेकरी की वर्कशॉप से सैंपल भरने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अदालत ने पकड़े तीनों आरोपियों को जेल भेजा
बेकरी का मालिक गुरप्रीत सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश फिलहाल जारी है। वहीं पकड़े तीन आरोपियों रणजीत सिंह, पवन कुमार व विजय कुमार को मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर दोबारा अदालत में पेश किया गया। हालांकि पुलिस ने अदालत से आरोपियों के दो दिनों के और रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत पर पटियाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ 35-40 केक बेस तैयार कर रखते थे, सही तापमान में भी स्टोर नहीं होता था
जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बेकरी में 35 से 40 केक बेस एक साथ तैयार कर रख लिए जाते थे। इन केक बेस को सही तापमान पर भी स्टोर नहीं किया जाता था। जब कोई आर्डर आता था, तो ऊपर से डेकोरेट करके केक को तैयार करके भिजवा दिया जाता था। डेकोरेट करने से पहले यह भी चेक नहीं किया जाता था कि केक बेस खाने योग्य है या नहीं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंधी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed