फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He was stripped naked and beaten in the Maloya forest, and shot to avenge the insult

Chandigarh News: मलोया के जंगल में नंगा कर पीटा था, अपमान का बदला लेने को चलाई गोली

Tue, 24 Mar 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
He was stripped naked and beaten in the Maloya forest, and shot to avenge the insult
चंडीगढ़। सेक्टर-38 में रविवार शाम एक्टिवा सवार सागर पर फायरिंग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मलोया के जंगल में अपनी बेइज्जती और मारपीट का बदला लेने के लिए गोली चलाई। अदालत ने आरोपी 19 वर्षीय प्रियांशु को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड की मांग की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी सागर और उसके दोस्तों से रंजिश चली आ रही थी। करीब दो महीने पहले उसे मलोया के जंगल में ले जाकर बुरी तरह पीटा गया था। आरोपी का आरोप है कि उस दौरान उसे नंगा कर अपमानित भी किया गया जिससे वह मानसिक रूप से आहत था और बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन

आरोपी ने यह भी बताया कि उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया था, यह कहते हुए कि इससे विवाद और बढ़ जाएगा। पुलिस के अनुसार, सागर और प्रियांशु पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उनके बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी लेकिन अचानक आरोपी ने सागर पर गोली चला दी। हालांकि सागर इस हमले में बाल-बाल बच गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि उसने देसी पिस्टल कहां से हासिल की। गौरतलब है कि जिस समय यह फायरिंग हुई, उस दौरान पास ही सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed