फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HD cameras will be installed in the estate office

एस्टेट ऑफिस में लगेंगे एचडी कैमरे

Fri, 12 Mar 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
HD cameras will be installed in the estate office
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित एस्टेट ऑफिस में बीते दिनों हुई विभिन्न घटनाओं के बाद यूटी प्रशासन अब वहां एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस के दूसरे और तीसरे तल पर करीब 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिस पर 20.72 लाख रुपये का खर्च आएगा। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे एरिया को कवर किया जा रहा है ताकि सभी जगह पर कैमरे की नजर हो। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी को काम दिया जाएगा, वह पांच साल तक कैमरों का रखरखाव भी करेगी। काम सौंपने के बाद दो माह के अंदर कैमरे लगाने का काम पूरा करना होगा। एस्टेट ऑफिस में पहले से भी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन अब जिन एरिया में कैमरे नहीं हैं, वहां पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। बता दें कि वीआईपी सेक्टरों की तीन कोठियों की फाइलों को जलाने का मामला सामने आने के बाद ही प्रशासन की तरफ से एस्टेट ऑफिस में कई कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत सभी कर्मचारियों की ऑफिस में आईडी कार्ड के साथ एंट्री अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed