फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HBSE12th result 2019, Haryana board will declare 12th result on today, how to check

हरियाणा बोर्डः 12वीं में राजमिस्त्री के बेटे दीपक ने विज्ञान और पलक ने कॉमर्स में किया टॉप

Wed, 15 May 2019 08:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
HBSE12th result 2019, Haryana board will declare 12th result on today, how to check
हरियाणा शिक्षा बोर्ड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम (12वीं कक्षा) 74.48 फीसदी रहा। यह पिछले साल के परिणाम (63.84) से 10.64 फीसदी अधिक है। पास होने से लेकर अव्वल रहने तक में बेटियां फिर लड़कों से आगे रही हैं। इस बार 82.48 फीसदी लड़कियां और 68.01 फीसदी लड़के पास हुए हैं। 

विज्ञापन


तीनों संकायों के दस मेधावियों में आठ बेटियां शामिल हैं। निजी की अपेक्षा सरकारी और शहरी के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है। भिवानी जिले के बवानीखेड़ा के राजमिस्त्री राय सिंह के बेटे दीपक ने 99.40 फीसदी अंकों के (विज्ञान संकाय) के साथ प्रदेश भर में अव्वल रहे हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम 57.61 फीसदी रहा है। बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र और रिजल्ट डिजिटल लाकर में रखा गया है। 
विज्ञापन


29,688 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट 
सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 1,91,527 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,42,640 उत्तीर्ण हुए और 29,688 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 19,199 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की अपेक्षा कम लड़कियां बैठीं परीक्षा में 
12वीं की परीक्षा में 1,05,947 छात्र बैठे थे, जिनमें 72,056 पास हुए हैं। जबकि 85,580 छात्राओं में से 70,584 पास हुईं हैं। भिवानी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह और बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि लड़कों की अपेक्षा लड़कियां 14.47 फीसदी ज्यादा पास हुई हैं। 

निजी से बेहतर सरकारी स्कूल, शहर से अच्छे ग्रामीण

HBSE12th result 2019, Haryana board will declare 12th result on today, how to check
हिसार में खुशी मनाते टॉपर पलक के परिजन

निजी स्कूलों अपेक्षा सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। इसी तरह शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा है। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 76.39 रही है जबकि निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 72.61 है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 75.74 है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 71.83 रही है। 

प्राइवेट परीक्षा का परिणाम 57.61 प्रतिशत 
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम 57.61 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 19,144 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें से 11,028 पास हुए।

मोबाइल एप पर जान सकेंगे रिजल्ट
12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भिवानी बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल एप पर देखा जा सकता है। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि परिणाम संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। 

पुनर्मूल्यांकन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच/ पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पूरक परीक्षा जुलाई माह में, करें ऑनलाइन आवेदन 

HBSE12th result 2019, Haryana board will declare 12th result on today, how to check
तमन्ना गुप्ता ने हासिल किया दूसरा स्थान

बोर्ड सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर आगामी पूरक परीक्षा जुलाई माह में होगी। स्वयंपाठी (प्राइवेट) छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन सात सौ रुपये सामान्य शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई से 13 जून तय की गई है। विलंब शुल्क सौ रुपये के साथ पंजीकरण तिथि 14 से 18 जून तक, तीन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 से 23 जून और एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 से 28 जून तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

म्हारे होनहार 

विज्ञान संकाय
छात्र                                        स्कूल                                                  प्राप्त अंक
दीपक                              रावमावि बवानीखेड़ा (भिवानी)                           497
मुस्कान भारद्वाज             एसडी स्कूल छपार (झज्जर)                              492
गिफ्टी                             जीवन ज्योति स्कूल मंढौला (रेवाड़ी)                    490

कॉमर्स संकाय

पलक                               पीजीएसडी स्कूल हिसार                                      494
तमन्ना गुप्ता                    आरोही मॉडल कनहेड़ी (फतेहाबाद)                        493
मोनिका                            पीजीएसडी हिसार                                              491

कला संकाय
शिव कुमार                  जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पलवल                            494
शिवानी वत्स                 एसडी मेमोरियल स्कूल मोहना (फरीदाबाद)                 494
मानसी                       एसडी मेमोरियल स्कूल मोहना (फरीदाबाद)                   492
गीता                              कन्या गुरुकुल, खरल (जींद)                                    491

ऐसे चेक कर सकेंगे नतीजे

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं
होम पेज पर दिए गए HBSE Class 12 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, रोल नंबर आदि विवरण डालें।
स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed