{"_id":"66106516a1104779e50a5b7c","slug":"hawala-money-may-come-from-delhi-in-elections-chandigarh-news-c-16-1-pkl1060-391124-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा के चुनाव में दिल्ली से आ सकता है हवाला का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा के चुनाव में दिल्ली से आ सकता है हवाला का पैसा
विज्ञापन
हरियाणा के चुनाव में दिल्ली से आ सकता है हवाला का पैसा
खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पहलवान और गैंगस्टर्स कर सकते हैं चुनाव प्रभावित
चुनाव प्रचार के लिए अखाड़ों के पहलवानों से करार कर रहे राजनीतिक दल
हरियाणा पुलिस ने पड़ोसी राज्यों और केंद्र सरकार के साथ साझा की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली से हवाला का पैसा आ सकता है। खासकर करोलबाग, पहाड़गंज, चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली के क्षेत्रों से फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी सहित एनसीआर के अन्य जिलों में पैसा भेजने की आशंका है। दिल्ली से हरियाणा के रास्ते दूसरे प्रदेशों में भी हवाला का पैसा भेजा जा सकता है। वहीं, चुनाव प्रभावित करने के लिए पड़ौसी राज्य यूपी के अखाड़ों और जिमों के पहलवानों का राजनीतिक दल प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, साथ लगते अन्य राज्यों के गैंगस्टर्स हरियाणा में चुनावों के दौरान वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
यह खुलासा खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में हुआ है। कई महीनों की मेहनत के बाद जमीनी स्तर से इनपुट लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। एजेंसी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली और राजस्थान के बदमाशों और गैंगस्टर्स की सूची तैयार की है। इनमें अधिकतर उन गैंगस्टर्स के नाम हैं, जिन पर हरियाणा के अलग-अलग जिलों में केस दर्ज हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुराने रिकार्ड को देखते हुए एजेंसी ने पूरा ब्योरा तैयार किया है। अपना प्रभाव दिखाने के लिए राजनीतिक दल यूपी के पहलवानों का प्रयोग प्रचार के लिए करने को करार के इनपुट मिले हैं, क्योेंकि पश्चिमी यूपी में चुनाव अप्रैल में ही हो जाएंगे, जबकि हरियाणा में मतदान छठे चरण में 25 मई को है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए हरियाणा ने यह रिपोर्ट पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और सीआईडी प्रमुख के साथ साझा की है। साथ ही केंद्रीय एजेसियों को भी यह रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद से हरियाणा की एसटीएफ समेत केंद्रीय एजेसियां सतर्क हो गई हैं और गैंगस्टर्स और बदमाशों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -
जीएसटी चोरी की भी आशंका
रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गई है कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियां दिल्ली से जीएसटी चोरी करके आवशयक खाद्य सामग्री व लेडीज सूट, बर्तनों की पैकिंग, दीवार घड़ी आदि गरीबों व जरूरतमंद लोगों में बांटकर उनका वोट लेने की कोशिश कर सकती हैं। पहले भी ऐसा किया जाता रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पंजाब के छह गैंगस्टर्स निशाने पर
एजेंसी की सूची में पंजाब के छह बदमाशों के नाम शामिल हैं। इनमें मानसा जिले के मंडी सरदूलगढ़ की ढाणी फूस निवासी हरविंद्र सिंह सबसे प्रमुख है। यह बब्बर खालसा इंटरनेशल गुट का सदस्य है। चुनाव के दौरान यह वारदात कर सकता है। इसके अलावा डोला माजरा निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, अमृतसर का सतविंद्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई गांव धूतरान वाली का अनमोल बिश्नोई, रखडा ढाहा निवासी राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री, नकोदर के गुरे निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी वासी के नाम भी शामिल हैं। पूर्व गैंगस्टर और अब किसान नेता लक्खा सिंह सिडाना भी सोशल मीडिया से माध्यम से किसानों और युवाओं को उकसा सकता है।
-- -- -- -
चंडीगढ़ के दो गैंगस्टर्स विदेश में
चंडीगढ़ के रहने वाले दो कुख्यात गैंगस्टर्स हरियाणा में दर्ज मुकदमों में वांछित हैं। इनमें गौरव उर्फ लक्की पटियाल उर्फ सौरभ शर्मा वासी खुड्डा लाहोरा थाना धनास चंडीगढ़ और प्रिंस चौहान वासी भगवंतपुरा रोपड़ हाल चंडीगढ़ के नाम हैं। इन दोनों के विदेश में होने की आशंका है।
-- -- -- -- -
सुर्खियों में दिल्ली का गैंगस्टर्स सांगवान
महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी के सिरोही बाली का मूल निवासी और वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहा गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया से गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली थी। 2021 में सांगवान ने अपने गुर्गों से भाजपा नेता सुरेंद्र की हत्या कराई गई थी।
-- -- -- -- -- -
राकेश टिकैत के संपर्क में सुरेंद्र
बीकानेर के गांव कपूरीसर का रहने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा हरियाणा में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है। फिलहाल उसके विदेश में होने की आशंका है। इसी प्रकार हरियाणा का पूर्व में गैंगस्टर रहा सुरेंद्र उर्फ सोनू वासी शहरमालपुर पर भी चुनाव प्रभावित करने की आशंका जाहिर की गई है। खुफिया एजेंसी ने आशंका जताई है कि यह किसान नेता राकेश टिकैत के संपर्क में है और हरियाणा में होने वाले चुनाव को प्रभावित कर सकता है।