{"_id":"573dd3624f1c1bfd57ac727e","slug":"havoc-of-hotness-orange-alert-for-4-cities-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! गर्मी का कहर, पंजाब के 4 शहर आए ऑरेंज अलर्ट मैप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ! गर्मी का कहर, पंजाब के 4 शहर आए ऑरेंज अलर्ट मैप पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 May 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : amar ujala
पंजाब के 4 शहर ऑरेंज अलर्ट मैप पर आ गए हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक लोग 11 से शाम 4 बजे तक घर से निकलने से गुरेज करें। पंजाब में बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर ऑरेंज अलर्ट मैप में आ चुके हैं। इस चार शहरों में अगले तीन दिनों में 44 से 47 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना जताई जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। बठिंडा में वीरवार को अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 45.2 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं वीरवार को तेज गर्म हवाएं भी चलती रही। उन्होंने बताया कि 21 मई तक तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि 21 मई के बाद बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही लोगों को शायद कुछ राहत मिल सके। विशेषज्ञ डॉ. गुरमेल सिंह ने कहा कि इतनी गर्मी के बीच लोग 11 से शाम 4 बजे तक घर से निकलने से गुरेज करें और पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। उनका कहना था कि ज्यादा गर्मी में अगर लोग बाहर जाते हैं तो वे अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर जाएं।
विज्ञापन