फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   piece of paper cannot take away our citizenship, Swara Bhaskar Said

इसी मिट्टी में लिया है जन्म, कागज का कोई भी टुकड़ा नहीं छीन सकता हमारी नागरिकता: स्वरा भास्कर

Mon, 17 Feb 2020 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 17 Feb 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
piece of paper cannot take away our citizenship, Swara Bhaskar Said
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित ‘इंडिया माई वेलेंटाइन’ कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सीएए और एनआरसी का विरोध व्याख्यान व कविताओं के जरिये किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस समय देश का माहौल मतभेद वाला और विवाद का है। चारों ओर विरोध हो रहा है। इसी बीच विरोध के साथ बातचीत भी होनी चाहिए। जरूरी है कि जिनसे वैचारिक मतभेद हैं उनसे भी किसी न किसी रूप में बातचीत की जाए। राजनीति में हमारा प्रभाव नहीं है और उससे हम जुड़े भी नहीं हैं, ऐसे में कला ही एक माध्यम है जिसके जरिये बातचीत की जा सकती है। भेदभाव छोड़कर एकता को ढूंढना होगा। बेहतर कौन है, कौन देश से प्यार करता है, यह पहचानना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसी मिट्टी में जन्म लिया है, कोई कागज का टुकड़ा हमारी नागरिकता नहीं छीन सकता।
विज्ञापन


लॉ ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, चंडीगढ़ व पंजाब से उनका गहरा नाता है। पंजाब के बिना देश पूरा नहीं होता। यहां की कृषि हो या अन्य कार्य, सभी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा दिल्ली व उत्तर प्रदेश पुलिस ने अराजकता की हद कर दी। उन्होंने आम नागरिक से लेकर विद्यार्थियों पर कहर बरपाया। जामिया विश्वविद्यालय का प्रकरण कोई भूल नहीं पाया है और हाल ही में एक और वीडियो पुलिस की अराजकता का सामने आया है। उन्होंने कहा, पुलिस को भी अपने को समझना होगा, वह इंसान हैं, उनके बच्चे भी स्कूल व विश्वविद्यालयों में शिक्षा पाने जाते हैं या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर स्वरा भास्कर ने एक कविता सुनाई। कहा- ये मटमैला टोप पहनकर किसे डराते हो, क्या इस टोप का रंग तुम्हारे चेहरे से मिलता है..., एक और कविता पढ़ी- कभी पसीने से बात करो, वो तुम्हे लाजवाब कर देगा, उसकी चिपचिपाहट के बीच एक ठोस परत होती है, पसीना सीधा सोचता है, किसी भी बर्तन में फिट हो सकता है..। इस कार्यक्रम में आर्टिस्ट सबिका नकवी, सुमित राय, कौशिक राज, पंकज भट्ट, शुभम पाल, विपाशा मल्होत्रा, नवीन आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं और व्याख्यान प्रस्तुत किए।


कलाकारों को देशद्रोही बताया जा रहा, ऐसे तो पूरा देश देशद्रोही बन जाएगा
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोगों ने कलाकारों पर देशद्रोही का टैग लगा दिया है। देश में माहौल भी ऐसा ही बनाया जा रहा है। यदि कलाकारों को लगातार ऐसे ही टारगेट किया गया तो ऐसे तो पूरा देश देशद्रोही बन जाएगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर उन्होंने कहा, सीएम अरविंद केजरीवाल की जीत का आधार उनका कार्य है। बेहतरीन कार्य करके वह वहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से उनको प्रेम है। यहां का खाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। पंजाब में भी उन्होंने तनू वेड्स मनु की शूटिंग में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed