फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Havan for Successful landing of chandrayaan-3 in Chandigarh

चंद्रयान-3 की सफलता पर झूमा चंडीगढ़: कुछ देर थमीं सांसें, चंद्रमा को छूते ही बजने लगीं तालियां

Thu, 24 Aug 2023 12:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 12:17 AM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के सीआईएल-सैफ के हॉल में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा गया। साढ़े 5 बजे तक हॉल में छात्रों के साथ, शिक्षक, वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग एकत्रित हो गए। सभी लोग शांति से आधे घंटे तक सिर्फ स्क्रीन पर उत्साहित और बेचैनी के साथ निगाहें टिकाए देखते रहे।

विज्ञापन
Havan for Successful landing of chandrayaan-3 in Chandigarh
चंडीगढ़ में जश्न मनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 को चांद पर उतरता देख सैकड़ों बच्चों की आंखों में भारत के उज्ज्वल भविष्य का सपना दिखा। अब चंदा मामा हकीकत में उनकी आकांक्षाओं और सपनों से दूर नहीं है। इस ऐतिहासिक पल का चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। छठी से 12वीं कक्षा के बच्चों ने साढ़े पांच से छह बजे तक लाइव प्रसारण देखा। जब विक्रम लैंडर चांद की सतह से 150 मीटर दूरी पर था तब स्मार्टस्क्रीन पर नजरें गड़ाए बच्चों की सांसें थमी रहीं और जैसे ही लैंडर चांद पर उतरा सभागार में खुशी की लहर दौड़ गई। तिरंगा लहराते हुए बच्चों ने गर्व से भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहां चांद पर विक्रम लैंडर ने अपनी जगह बनाई, यहां स्कूलों में अध्यापकों-बच्चों ने चैन की सांस ली और जश्न मनाया। लाइव प्रसारण से पूर्व बच्चों ने चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की। 6:04 बजे जैसे ही विक्रम लैंडर चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरा बच्चों की आकांक्षाओं को नए पंख लग गए। उस एक क्षण ने बच्चों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना के लिए प्रेरित किया। सभागार में मौजूद हर चेहरे पर भारतीय होने का गर्व नजर आया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पीयू में चंद्रयान-3 की लाइव सफल लैंडिंग देख छात्र हुए गौरवान्वित

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के सीआईएल-सैफ के हॉल में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा गया। साढ़े 5 बजे तक हॉल में छात्रों के साथ, शिक्षक, वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग एकत्रित हो गए। सभी लोग शांति से आधे घंटे तक सिर्फ स्क्रीन पर उत्साहित और बेचैनी के साथ निगाहें टिकाए देखते रहे। जैसे ही 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रचा तो पूरा हॉल तालियों गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान छात्रों ने देश के समर्थन में नारेबाजी की।



 

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। इसकी खुशी मनाते हुए वीसी प्रो. रेणु विग ने सभी का मुंह मीठा करवाया और लड्डू बांटे। विद्यार्थियों ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देखना उनके लिए गर्व की बात है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा का दिन है।



मुस्कान ने बताया कि बहुत गर्व है कि आज हम चांद पर पहुंच गए हैं। हमने विश्व के लिए इतिहास रचा है। विज्ञान की छात्रा होने के नाते वैज्ञानिकों की मेहनत को सलाम है, जिनके कारण ये संभव हो पाया है। मानसी ने बताया कि बहुत खुशी है। पीयू ने हम सब छात्रों के लिए लाइव सत्र आयोजन किया, ये पल जिंदगी भर याद रहेगा।

युवाओं को देश में रहकर देना चाहिए योगदान

पीयू वाइस चांसलर प्रो.रेणु विग ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अगर हम चांद पर जा सकते हैं तो हम कुछ भी कर सकते हैं। युवाओं के लिए ये बहुत बड़ी प्रेरणा है। युवाओं के सपने इस देश में रहकर भी पूरे हो सकते हैं। सारे हम बाहरी देशों की तरफ भागने की होड़ में लगे हैं। इसलिए अब उन्हें वापस देश लौटाने का समय है।

व्यापारियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

चंद्रयान की सफलता पर शहर के व्यापारियों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकत्र होकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नागरिकों को बधाई दी।

चरनजीव सिंह ने कहा कि हमने एक बार फिर दुनिया को बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं। वहीं मंडल के महासचिव संजीव चड्ढा ने कहा कि जो पूरी दुनिया नहीं कर सकी, वह हमारे हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed