{"_id":"68fce7eae369d4e36006a29a","slug":"hate-speech-case-filed-against-punjabi-singer-sand-v-and-two-others-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-112595-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेट स्पीच: पंजाबी गायक सैंड-वी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेट स्पीच: पंजाबी गायक सैंड-वी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। वेब चैनल चलाने वाले सुशील मचान और पंजाबी गायक संदीप सिंह अटल उर्फ सैंड-वी पंजाबी के खिलाफ हेट स्पीच के मामले में डिवीजन सात की पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्यासपुरा के न्यू स्मार्ट काॅलोनी के कहने वाले पूर्वांचली बृज भूषण सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।
खुद को पत्रकार कहने वाले सुशील मचान ने पंजाबी गायक सैंड-वी पंजाबी का एक इंटरव्यू किया था। इसमें सैंड-वी पंजाबी ने पूर्वांचल समाज से संबंधित कई अपशब्द बोले थे और साथ ही साथ पूर्वांचली महिलाओं के बारे में कई गलत बयान दिए थे। इसके बाद पूर्वांचल समाज में दोनों के खिलाफ काफी रोष हुआ था। प्रदर्शन भी किया गया था और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मचान न्यूज चैनल के नाम से वेब चैनल चलाने वाले सुशील मचान और गायक सैंड-वी पंजाबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। दोनों के खिलाफ पूर्वांचल समाज ने एक मीटिंग बुलाई थी। इसमें पूर्वांचल समाज के सभी नेता और मुख्य लोग इकट्ठा हुए थे। उसमें फैसला किया था कि यदि पुलिस के पास शिकायत की जाए और अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो वह फैक्ट्रियों में जाना बंद कर देंगे। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मामला की जांच शुरू की थी।